{"_id":"5daf65808ebc3e01802ebd52","slug":"the-whole-secretariat-will-run-on-16-november-dehradun-news-drn323755972","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 नवंबर को ‘पूरा सचिवालय दौड़ेगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 नवंबर को ‘पूरा सचिवालय दौड़ेगा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 16 नवंबर को ‘पूरा सचिवालय दौडे़गा’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुरुष व महिला वर्ग में अलग-अलग मैराथन होगी। दोनों वर्गों में तीन आयु श्रेणियां शामिल हैं।
सचिवालय एफआरडीसी सभागार में मंगलवार को हुई क्लब की बैठक में संरक्षक नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर को फिट इंडिया मूवमेंट का आह्वान किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिवालय भी मैराथन का आयोजन करेगा। इसमें सचिवालयकर्मियों को भी हिस्सा लेना होगा। महिला वर्ग की मैराथन सचिवालय एटीएम चौक से गेट नंबर-तीन होते हुए राजपुर रोड, सेंट जोजेफ्स तिराहा, सुभाष रोड, पुलिस मुख्यालय होते हुए वापस गेट नंबर-एक से एटीएम चौक सचिवालय में संपन्न होगी। पुरुष वर्ग भी इसी रूट पर होगी, लेकिन इसकी दूरी दो किमी होगी। आयु वर्ग 40 वर्ष से कम, 40 से 49 व 50 वर्ष से अधिक के रूप में होगी। बैठक में सचिव ललित चंद्र जोशी, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सुनील लखेड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप चमोला, कोषाध्यक्ष मगन राणा, संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, ऑडिटर सुधी नेगी, दिनेश सिंह घिंगा, जितेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।