फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun: villagers rescued the attack by dogs on the deer in the populated area.

देहरादून: आबादी क्षेत्र में दाखिल हिरण पर कुत्तों ने बोला हमला, ग्रामीणों ने बचाया

Fri, 03 Apr 2020 12:05 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
dehradun: villagers rescued the attack by dogs on the deer in the populated area.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन के बीच अब वन्यजीव भी जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में दाखिल होने लगे हैं। ऐसा ही एक नजारा राजपुर क्षेत्र के जोहड़ीगांव में देखने को मिला जहां जंगल से निकलकर एक हिरन आबादी क्षेत्र में दाखिल हो गया। लेकिन इससे पहले कि हिरण वापस जंगल में जा पाता दर्जनभर कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


कुत्तों के हमले से बचने के लिए हिरण सुदीप गुरुंग नामक व्यक्ति के घर में दाखिल हो गया। हिरण के चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक सुदीप गुरुंग, उसके पड़ोसी सुनील गुरुंग, राजेश सेन और राजीव गुरुंग समेत दर्जनभर लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन


आखिरकार लोगों ने लाठी-डंडों से जैसे जैसे कुत्तों को भगाया और हिरण को सुरक्षित बचाया। लेकिन कुत्तों के हमलों में हिरन घायल हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी तो रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और हिरण को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उसका इलाज किया गया और उसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया बता। दें कि यह पहला मौका नहीं है जब जंगलों से निकलकर कोई हिरण आबादी क्षेत्र में दाखिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed