{"_id":"64c6b66fef5192d4ff00f0a6","slug":"the-villagers-held-a-meeting-in-the-auditorium-of-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-212777-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भद्रराज मंदिर पर लगने वाले मेले की तैयारी में जुटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भद्रराज मंदिर पर लगने वाले मेले की तैयारी में जुटे ग्रामीण
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में बैठक आयोजित
रास्तों की मरम्मत को लेकर उप जिलाधिकारी से मिलेंगे लोग
ग्राम पंचायत मटोगी स्थित भद्रराज मंदिर में अगस्त माह में लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने विकासनगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने मेले के भव्य आयोजन का संकल्प भी लिया।
अगस्त माह की 16 व 17 तारीख को आयोजित होने वाले पौराणिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, भद्रराज देवता के मेले के भव्य आयोजन के लिए भद्रराज मंदिर समिति विन्हार, मसूरी जौनपुर पछवादून की बैठक का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने मंदिर तक आने वाले तमाम रास्तों की मरम्मत के कार्यों को मेले से पूर्व पूरा किए जाने की मांग शासन-प्रशासन से की।
उन्होंने बताया कि मेले में पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए समिति का एक प्रतिनिधि मंडल जल्दी ही विकासनगर के उप जिलाधिकारी से मिलेगा। समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि भद्रराज मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं से कपड़े और पहनावे पर विशेष ध्यान रखने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
समिति के सचिव शिवराज सिंह तोमर ने बताया कि मेले में सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा रात्रि जागरण का भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में समिति ने चंद्रपाल सिंह तोमर व दिनेश पंवार को उपाध्यक्ष, अरविंद तोमर को उप कोषाध्यक्ष, रमेश तोमर को सह सचिव, विशेष रावत व मनोज तोमर को मंदिर व्यवस्थापक भी नामित किया गया।