{"_id":"654d32b62c705d8d3f081c24","slug":"the-village-one-has-to-cover-a-distance-of-three-km-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-284725-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गांव तक पहुंचने के लिए नापनी पड़ती है तीन किमी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गांव तक पहुंचने के लिए नापनी पड़ती है तीन किमी की दूरी
विज्ञापन
राज्य गठन के 23 साल बाद भी कालसी विकासखंड के दोऊ और सिसोई गांव सड़क से नहीं जुड़ सके हैं। जिस कारण लोगों की आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। दोनों गांव खत सेली में आते हैं। सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को डेढ़ से तीन किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है।
फसलों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में किसानों के पसीने छूट जाते हैं। गांव में किसी के बीमार होने पर उसे डंडी कंडी के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। गांव में शादी समारोह होने पर सामान पहुंचाने में भी मुश्किल होती है। लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत ककनोई के दोऊ गांव की आबादी करीब 150 और सिसोई की आबादी करीब 170 है। सिसोई गांव के लोग टिहरी जिले के नैनबाग से डेढ़ किमी की पैदल दूरी नापकर गांव तक पहुंचते हैं। सिसोई गांव के लोग करीब साढ़े तीन किमी की दूरी नाप कर माख्टी-ककनोई मोटर मार्ग पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
राज्य गठन के बाद भी गांव में सड़क नहीं पहुंची है। सड़क लोगों के लिए आज भी सपने जैसा है। - पप्पू चौहान निवासी, दोऊ
क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया, लेकिन दोऊ गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया। जल्द सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए। - प्रवीण चौहान निवासी, दोऊ
किसी भी गांव के विकास के लिए सड़क जरूरी है, लेकिन हमारा गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। - विपिन कोहली निवासी, सिसोई
दोनों गांवों को सड़क से जोड़ा जाना है। प्रथम चरण को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। - एलएम गोयल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि खंड चकराता