फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The two-day 18th Menorite Invitational Table Tennis

Dehradun News: सेंट जाॅर्ज कॉलेज और हिम ज्योति स्कूल ने जीते डबल्स ओपन कैटेगरी के मुकाबले

Mon, 05 Aug 2024 04:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
The two-day 18th Menorite Invitational Table Tennis
Iदो दिवसीय 18वें मेनोराइट इन्विटेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, 13 स्कूल रहे शामिलI
विज्ञापन




सेंट जाॅर्ज काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय 18वें मेनोराइट इन्विटेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट में मसूरी, देहरादून और ऋषिकेश के 13 स्कूलों के 124 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।



टूर्नामेंट के मैच तीन वर्गों अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 बालक और बालिकाओं के वर्ग में खेले गए। बालकों के अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में द दून स्कूल के कृष्णव गुप्ता ने द दून स्कूल के उदय राणा को 3-0 से पराजित किया। अंडर-16 वर्ग के फाइनल मुकाबले में द दून स्कूल के कृष्णव गुप्ता ने सेंट जाॅर्ज काॅलेज के तन्मय अग्रवाल को 3-1 से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में द दून स्कूल देहरादून के आदित्य ने सेंट जाॅर्ज काॅलेज के तन्मय को 3-2 से पराजित किया। डबल्स ओपन कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में सेंट जाॅर्ज काॅलेज के तन्मय और श्लोक ने द दून स्कूल के आदित्य व श्रीधर को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन


बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में वेलहम गर्ल्स स्कूल की ओजस्वी ने वेलहम गर्ल्स स्कूल की ही अद्विका को 3-2 से पराजित किया। अंडर-16 वर्ग के फाइनल मुकाबले में वेलहम गर्ल्स स्कूल की शायला ने हिम ज्योति स्कूल की श्रीया को 3-1 से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में वेलहम गर्ल्स स्कूल की मान्य ने हिम ज्योति स्कूल की साक्षी को 3-0 से पराजित किया। गर्ल्स डबल्स ओपन कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में हिम ज्योति स्कूल की अंशिका व रेखा ने वेलहम गर्ल्स स्कूल की शायला व तनिषा को 3-2 से पराजित किया। टूर्नामेंट के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ब्रदर बाबू वर्गीस सुपीरियर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, को-आँर्डिनेटर आनंद थापा, कोच रमेश चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed