{"_id":"685b07f28a2e1ffdb9049e1d","slug":"the-traders-of-pahadi-gali-got-angry-on-breaking-the-slab-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-723606-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्लैब तोड़ने पर भड़के पहाड़ी गली के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्लैब तोड़ने पर भड़के पहाड़ी गली के व्यापारी
Wed, 25 Jun 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी गली में नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब तोड़ने के लिए पहुंची पालिका की टीम को व्यापारियों ने घेर लिया। टीम कार्रवाई बीच में छोड़ कर चली गई। व्यापार मंडल ने स्लैब तोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक व्यक्ति ने पहाड़ी गली में नाली पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। मंगलवार को नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। पहले कर्मचारियों ने मैनुअल ही स्लैब को तोड़ना शुरू किया। उसके बाद स्लैब तोड़ने के जेसीबी बुलाई गई। नगर पालिका ने दुकानों के बाहर आठ स्लैब तोड़े ही थे कि व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता को सूचना दी। अध्यक्ष के पहुंचते ही व्यापारियों ने टीम को घेर लिया।व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि स्लैब तोड़ने से पहले नगर पालिका को व्यापार मंडल को सूचना देनी चाहिए। कहा कि व्यापारियों ने सड़क पर सामान रखने के लिए स्लैब नहीं बनाए हैं। नालियां चोक होने से गंदा पानी दुकान में न आए और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नालियों पर स्लैब रखवाए गए थे। कहा कि नगर पालिका ने स्वयं सड़क का निर्माण करते हुए नालियों को बंद कर उनके ऊपर टाइल्स बिछा दी। पालिका पहले स्लैब और टाइल्स की सड़क को तोड़ेगी। उसके बाद नालियों में पाइप लगाएगी। यह जनता के गाढ़ी कमाई से मिले कर के रुपयों की बर्बादी है।विरोध बढ़ता देख नगर पालिका की टीम पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी संदीप कुमार टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने व्यापारियों को किसी तरह समझाकर शांत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अगर, स्लैब तोड़े गए तो नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। विरोध करने वालों में अमित अग्रवाल, आशीष, दीपक मित्तल, शकील, ओलीवर, आदित्य मित्तल, अभिषेक मित्तल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन