फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The toilet lock did not open even after assurance

Dehradun News: आश्वासन के बाद भी नहीं खुला शौचालय का ताला

Mon, 17 Feb 2025 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The toilet lock did not open even after assurance
कालसी। हरिपुर कालसी स्थित मुख्य बाजार में बना शौचालय पिछले कई साल से बंद पड़ा हुआ है। इससे बाजार आने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इसको लेकर अधिकारी कई बार आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन ताला नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन

हरिपुर कालसी को जौनसार बावर का मुख्यद्वार माना जाता है। यहां से कोटी इच्छाड़ी, चकराता, त्यूणी आदि के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में यात्री गुजरते हैं। इसके अलावा बाजार का क्षेत्र होने के चलते लोग खरीदारी करने भी पहुंचते हैं। इसको देखते हुए कई साल पहले क्षेत्र में सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था। यह शौचालय कई साल से बंद पड़ा है। स्थानीय निवासी सुशील कुमार, साहिब सिंह ने बताया कि प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। शौचालय में बिजली और पानी की व्यवस्था भी नहीं है। उधर, ग्राम पंचायत के प्रशासक जवाहर सिंह चकित का कहना है कि शौचालय को जल्द ही चालू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed