फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Theft revealed in Mahindra showroom one accused arrested

Dehradun Crime News: महिंद्रा शोरूम में हुई 31 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 01:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 27 Dec 2023 01:09 PM IST
सार

23 दिसंबर की रात महिंद्रा शोरूम से अज्ञात चोरों ने शोरूम का ताला तोड़ अकाउंटेंट कार्यालय की अलमारी में रखे 31 लाख रुपये से अधिक की नकदी चुरा थी।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Theft revealed in Mahindra showroom one accused arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार बाईपास रोड स्थित महिंद्रा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उससे चोरी किए हुए 31 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि देहरादून प्रीमियर मोटर्स लिमिटेड के अकाउंटेंट युगल किशोर उनियाल ने थाना नेहरू कॉलोनी में इस संबंध में तहरीर दी थी। बताया कि 23 दिसंबर की रात उनके महिंद्रा शोरूम का अज्ञात चोरों ने शोरूम का ताला तोड़ अकाउंटेंट कार्यालय की अलमारी में रखे 31 लाख रुपये से अधिक की नकदी चुरा ली। इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


डोबाल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया। टीमों ने पाया कि जहां चोरी हुई वहां न सीसीटीवी कैमरा है न गार्ड की नियुक्ति। शोरूम के लिए दोनों तरफ से खुला स्थान है जहां कोई दरवाजा नहीं लगा है। एक सामान्य अलमारी में कैश रखा था। शोरूम का भवन निर्माणाधीन है। बताया कि यह सब होने के कारण पुलिस टीमों ने मैनुअली काम किया। टीमों ने निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूरों और मुखबिरों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Cyber Crime: साइबर ठगों के जाल में उत्तराखंड, नए-नए तरीकों से लूट रहे लोगों के खून-पसीने की कमाई

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी दीपक इस समय बहुत पैसे खर्च कर रहा है। उसके पास 500-500 रुपये की कई गड्डियां हैं। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार रात को संदिग्ध आरोपी दीपक कुमार निवासी चिसोपानी नौका थाना क्लेमेंटटाउन को दौड़वाला के पास से पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर 1,03,500 रुपये नगद बरामद हुए। शेष रकम के लिए आरोपी ने बताया कि बडकली में अपनी बहन के घर पर छिपाकर रखे हैं। इस पर पुलिस ने वहां से 30 लाख रुपये की नकदी बरामद की। आरोपी ने बताया कि 20,754 रुपये नशे आदि में खर्च किए हैं। वह इससे पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed