फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The tenant raped the landlord's daughter

Dehradun News: किरायेदार ने मकान मालिक की बेटी से किया दुष्कर्म

Mon, 12 Aug 2024 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The tenant raped the landlord's daughter
किरायेदार ने अपने मकान मालिक की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर घरवालों को इसकी जानकारी हुई। आरोपी पहले ही वहां से भाग निकला। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि युवती के पिता के अनुसार कुछ दिन से उनकी बेटी परेशान और दुखी नजर आ रही थी। उससे इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने अपनी मां को बताया कि घर में जो नितिश चौधरी नाम का किरायेदार रखा था उसने उसके शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद माता-पिता बेटी को डाॅक्टर के यहां लेकर गए। जांच के बाद पीड़िता के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पीड़िता के पिता ने आरोपी को फोन कर देहरादून बुलाया तो उसने दो अगस्त को आने को कहा। लेकिन, वह देहरादून नहीं आया। एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed