फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The temple was consecrated in Mohana village

मोहना गांव में हुई मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

Tue, 15 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
The temple was consecrated in Mohana village
मोहना गांव में ढोल-दमाऊ की थाप पर डोरियो और चिह्नों की पूजा अर्चना करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता। मोहना गांव में चालदा महाराज के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को देव चिह्नों और डोरियो की विशेष पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। लोगों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूरा मंदिर परिसर देव उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

बजीर दीवान सिंह ने बताया कि बताया कि करीब 37 साल बाद 23 अक्तूबर को देव पालकी मोहना गांव में प्रवेश करेगी। इसके लिए करीब तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने गांव में मंदिर का निर्माण किया है। लकड़ी से निर्मित यह मंदिर प्रकाष्ठ कला का बेहतरीन नमूना है। लकड़ी से बनाए गए मंदिर की दीवारों पर कई चित्र भी उकेरे गए हैं। बताया कि सोमवार को कोटी गांव से आए चालदा महाराज और हनोल से आए महासू देवता के डोरिये और निशान की पूजा-अर्चना कर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

मोहना गांव के स्याणा जगवीर सिंह ने बताया कि चालदा महाराज दीपावली से पूर्व गांव में विराजमान हो रहे हैं। ऐसे में इस बार गांव में भव्य तरीके से दीपावली मनाई जाएगी। इस मौके पर मिंडाल गांव के स्याणा जगत सिंह, खारसी गांव के स्याणा शूरवीर सिवंह, चंदन सिंह, माया सिंह, गगन सिंह, टीकम सिंह, प्रताप सिंह, श्याम दत्त आदि मौजूद रहे।

मोहना गांव में फूलों से सजा देव मंदिर।

मोहना गांव में फूलों से सजा देव मंदिर।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed