फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The temple resounded with the chants of the deity

Dehradun News: महासू देवता के जयकारों से गूंजे मंदिर परिसर, भक्तों ने किए देश दर्शन

Sun, 16 Nov 2025 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
The temple resounded with the chants of the deity
- मार्गशीर्ष माह की संक्रांति पर महासू मंदिरों में देव दर्शन के लिए लगी रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। मार्गशीर्ष माह के आगमन की संक्रांति पर दसऊ व दोहा गांव स्थित छत्रधारी चालदा महासू देवता के मंदिरों में दिनभर भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर परिवार की सुख-समृृद्धि के लिए प्रार्थनाएं कीं। इस मौके पर मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

दसऊ और दोहा गांव स्थित मंदिरों में सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिनभर महासू देवता के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। देर शाम तक देव दर्शन का क्रम जारी रहा। दसऊ के स्याणा और मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान व दोहा मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने बताया कि कार्तिक माह की समाप्ति व मार्गशीर्ष माह की शुरुआत की संक्रांति धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन लोग पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर धर्मलाभ प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिरों में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए। श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में आने की संभावनाओं को देखते हुए पहले से ही मंदिर परिसरों में आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed