{"_id":"61cb60f135a57d13e6672d00","slug":"the-temperature-of-yognagari-is-increasing-the-thrill-in-the-bitter-cold-dehradun-news-drn4001151165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़कड़ाती ठंड में रोमांच बढ़ा रहा योगनगरी का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़कड़ाती ठंड में रोमांच बढ़ा रहा योगनगरी का तापमान
विज्ञापन
02 गंगा नदी में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।
- फोटो : RISHIKESH
योगनगरी में धूप निकलने पर भी बर्फीली हवाएं शरीर में सिहरन पैदा कर रही हैं, लेकिन राफ्टिंग को लेकर युवा पर्यटकों का जुनून बरकरार है। युवा पर्यटक बर्फ से ठंडे पानी में राफ्टिंग करते हुए अनूठे रोमांच का मजा उठा रहे हैं।
नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक योगनगरी का रुख कर रहे हैं। इनमें दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के युवा पर्यटक शामिल हैं। ऋषिकेश में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हाल यह है कि लोगों को हीटर और ब्लोअर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन रोमांच के दीवाने युवा पर्यटकों पर ठंड का कहर बेअसर साबित हो रहा है। युवा पर्यटक गंगा नदी में जमकर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस, मरीन ड्राइव, फूलचट्टी से रोजाना सैकड़ों की संख्या में राफ्ट गंगा में उतर रही हैं। ठंड के बीच गंगा की लहरों पर हिचकोले खाती राफ्ट का रोमांच पर्यटकों को ठंड में गर्मी का एहसास करा रहा है। गंगा राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि रोजाना करीब 150 से 200 राफ्ट गंगा में उतारी जा रही हैं। करीब एक हजार से 1200 पर्यटक राफ्टिंग कर रहे हैं। इनमें अधिकांश युवा पर्यटक हैं।
नए साल का जश्न मनाएं, लेकिन गंदगी न फैलाएं
नए साल के जश्न के लिए योगनगरी में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सैलानी प्राकृतिक घाटों झरनों और पर्यटक स्थलों के किनारे पार्टी कर रहे हैं, लेकिन अपने पीछे घाटों और पर्यटक स्थलों पर गंदगी का अंबार छोड़कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन की दहशत के बीच योगनगरी में पर्यटकों का आवागमन जारी है। फूलचट्टी, शिवपुरी, गोआ बीच, नीम बीच, नीरगड्डू वाटर फाल, पटना वाटर फाल पर पर्यटक पिकनिक और इवनिंग पार्टी कर रहे हैं। पिकनिक और पार्टी के बाद पर्यटक शराब, बीयर, प्लास्टिक की खाली बोतलें और रैपर आदि गंदगी पर्यटक स्थल पर छोड़कर जा रहे हैं। तेज हवा के चलने पर प्लास्टिक की बोतलें और रैपर गंगा में गिर रहे हैं, जिससे गंगा प्रदूषित हो रही है। मुनिकीरेती नगर पालिका और स्वर्गश्रम जौंक नगर पंचायत प्रशासन ने सैलानियों से पर्यटन स्थलों के आसपास गंदगी न फैलाने की अपील की है। संवाद
बीन नदी में हो रही जमकर पार्टी
नए साल को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क ने अलर्ट जारी कर दिया है, लेकिन पार्क प्रशासन की नाक के नीचे बीन नदी में सुबह और देर शाम को जमकर पार्टी चल रही है। लोग बीन नदी में पार्टी के बाद गंदगी भी छोड़कर जा रहे हैं, जबकि पार्क प्रशासन इस बात से बेखबर है।
जंगल कैंप हुए पर्यटकों से पैक
शिवपुरी, तपोवन और हेंवल घाटी स्थित जंगल कैंप पर पर्यटकों से पूरी तरह से पैक हो चुके हैं। 15 दिसंबर से ही जंगल कैंप में बुकिंग शुरू हो गई थी। अब भी शिवपुरी और यमकेश्वर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में बने जंगल कैंप के लिए व्यवसायियों को बुकिंग मिल गई है।