फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The team of Ministry of Jal Shakti reached Smart Village Kyarkuli village

मसूरी के स्मार्ट विलेज क्यारकुली गांव में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक

Sun, 03 Jul 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The team of Ministry of Jal Shakti reached Smart Village Kyarkuli village
जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की सचिव विन्नी महाजन ने अफसरों संग स्मार्ट विलेज क्यारकुली-भट्टा का दौरा कर पेयजल और स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। साथ ही बैठक कर हर घर नल हर घर जल के कार्यों की जानकारी लेते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों संग चर्चा के दौरान विन्नी महाजन ने कहा कि शौचालय के लिए गड्ढे अलग-अलग बनाएं और प्लास्टिक का प्रयोग न होने दें। उन्होंने गांव के अनुसूचित जाति बस्तियों में पेयजल स्थिति और हर घर नल की जानकारी भी ली। गांव में जो नालियां बनी हैं, उसके लिए अलग सिस्टम बनाने का सुझाव दिया। कहा कि किचन, शौचालयों के पानी के लिए अलग गड्ढे होने चाहिए। विन्नी महाजन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गांव में जल जीवन मिशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया गया, घरों में अच्छी क्वालिटी का पानी नलों से लोगों को मिल रहा। कहा कि गांव में अधिकांश कार्य समाप्त हो गए, लेकिन टैंक बनाने के कार्य रह गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि गांव में स्वच्छता को लेकर सोख्ता गड्डा बनाए गए, जिसमें नहाने और कपड़े धोने और किचन का पानी नलों से जा रहा, जिससे खुले में पानी नहीं बह रहा जो बहुत अच्छा है। बताया कि गांव में जैसे-जैसे पर्यटक आ रहे, उससे आर्थिक तौर पर भी गांव में संपन्नता आ रही। प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि गांव में 100 फीसदी हर घर नल की व्यवस्था हो गई है। किसानों को कृषि यंत्र दिए गए है, शौचालय बनाए गए, जल जीवन मिशन के तहत 102 कनेक्शन दिए गए। बांसाघाट में 36 स्टैंड पोस्ट बनाए गए। साथ ही खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण किया गया। जल संरक्षण के लिए भी प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने के लिए पेड़ लगाए गए। इस दौरान टीम के गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तराखंड पेयजल सचिव नितेश कुमार झा, निदेशक जल जीवन मिशन उत्तराखंड सरकार नितिन भदौरिया, डीपीआरओ एमएम खान, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रावत, जितेन्द्र जदवान, मुन्ना रावत, चंद्रकला, विमला, रोजी, आशा राणा, रजनी मन्यूडा आदि मौजूद थे।

नहीं किया पौधरोपण, टीम लौटी
जल शक्ति मंत्रालय की सचिव विन्नी महाजन और उत्तराखंड के पेयजल सचिव नितेश कुमार झा समेत अन्य अफसरों को पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत करना था। प्रधान ने महाजन और पेयजल सचिव उत्तराखंड के नाम की पट्टिका भी बना रखी थी, लेकिन गांव से लौटते समय अधिकारी सीधे चले गए। गांव के लोग अफसरों का पौधरोपण के लिए इंतजार ही करते रहे। बाद में ग्रामीणों ने खुद ही पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed