{"_id":"6a57e954da2a89bbea0a43d9","slug":"the-teacher-eligibility-test-will-be-held-on-september-29-dehradun-news-c-5-drn1043-1018850-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अध्यापक पात्रता परीक्षा 29 सितंबर को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अध्यापक पात्रता परीक्षा 29 सितंबर को होगी
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 29 सितंबर को होगी। इसके लिए तीन अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक परीक्षा दे सकेंगे।
विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यूटीईटी प्रथम व द्वितीय के लिए परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि छह अगस्त है। जबकि आवेदन पत्रों में आठ से 11 अगस्त तक संशोधन होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया है लेकिन कई शिक्षक टीईटी नहीं हैं, जिससे पदोन्नति नहीं हो पा रही हैं, वहीं नौकरी पर भी खतरा बना है। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक सरकार शिक्षकों को विभागीय टीईटी कराएगी। ब्यूरो