फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The tales of the heroes will reverberate in the city before the Khalanga fair

खलंगा मेले से पहले शहर में गूंजेगी वीरों की गाथाएं

Tue, 23 Nov 2021 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The tales of the heroes will reverberate in the city before the Khalanga fair
देहरादून। खलंगा मेले से पहले शहर में वीरों की गाथाएं गूंजेंगी। बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से खलंगा मेले की विशेष तैयारियां इस बार की जा रही हैं। ऐतिहासिक खलंगा युद्ध के वीरों की गाथाएं गाने के साथ ही गोरखा समाज के लोग साइकिल रैली निकाल लोगों को स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

28 नवंबर को 47 वें खलंगा मेले का आयोजन होना है। ऐतिहासिक खलंगा युद्ध अंग्रेजों और गोरखाओं के बीच नालापानी देहरादून में हुआ था। और इसी स्थान पर बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से खलंगा मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार खलंगा मेले से एक दिन पहले युवा व मातृ शक्ति साइकिल रैली और दूसरे दिन समाज के लोग बाइक रैली निकालेंगे। समि ति की सचिव प्रभा शाह ने बताया कि नालापानी पर्वतीय श्रृंखला के सबसे ऊँचे शिखर जिस पर सेनापति बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों का सुदृढ़ खलंगा (किला) जो आज भी गर्व से मस्तक उठाए खड़ा है, एंग्लो गोर्खा युद्ध का प्रतीक है। कहा कि खलंगा युद्ध के वीरों की वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए बलभद्र खलंगा विकास समिति* विगत 47वर्षों से प्रतिवर्ष सागरताल नालापानी देहरादूनभव्य मेला आयोजित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed