फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The sky in Vikasnagar was lit up with colorful lights.

Dehradun News: विकासनगर में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

Wed, 22 Oct 2025 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The sky in Vikasnagar was lit up with colorful lights.
18 दीपावली के अवसर पर घर के आंगन में  दीपक जलाती युवति।संवाद
पछवादून में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शाम ढलते ही पूरा आसमान आतिशबाजी की रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया। लोगों ने घरों के भीतर और बाहर दीप जलाकर खुशी मनाई। लक्ष्मी और गणेश पूजन कर परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई और उपहार भेंट कर दीपोत्सव की बधाई दी। देर रात तक आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने का दौर चलता रहा। सोमवार सुबह बाजारों में खासी चहल-पहल दिखी। लोगों ने पटाखे, मिठाई और उपहार की खरीदारी की। अपने रिश्तेदारों, मित्रों, पड़ोसियों और परिचितों को मिठाई और उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। शाम को शुभ मुहूर्त में घरों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन और आरती की गई। इसके बाद घरों के भीतर और बाहर दीपक जलाएं। बच्चे और बड़े आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने के लिए घर से बाहर निकल गए। कई लोगों ने घरों की छत पर आतिशबाजी की। देर शाम तक पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने आसमान में स्काई लालटेन भी उड़ाए। घरों में बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन

18 दीपावली के अवसर पर घर के आंगन में  दीपक जलाती युवति।संवाद

18 दीपावली के अवसर पर घर के आंगन में  दीपक जलाती युवति।संवाद

18 दीपावली के अवसर पर घर के आंगन में  दीपक जलाती युवति।संवाद

18 दीपावली के अवसर पर घर के आंगन में  दीपक जलाती युवति।संवाद

18 दीपावली के अवसर पर घर के आंगन में  दीपक जलाती युवति।संवाद

18 दीपावली के अवसर पर घर के आंगन में  दीपक जलाती युवति।संवाद

18 दीपावली के अवसर पर घर के आंगन में  दीपक जलाती युवति।संवाद

18 दीपावली के अवसर पर घर के आंगन में  दीपक जलाती युवति।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed