फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The secretariat appeared to play badminton, the matter reached the minister

बैडमिंटन खेलने को दिखाई सचिवालय की धौंस, मंत्री तक पहुंचा मामला

Wed, 25 Aug 2021 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
The secretariat appeared to play badminton, the matter reached the minister
बैडमिंटन हॉल में शौकिया बैडमिंटन खेलने के लिए कुछ खिलाड़ी सचिवालय की धौंस दिखाने लगे। दोनों अन्य खेलने वालों को परेशान भी करने लगे। अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों किसी की सुनने को तैयार नहीं हुए। इस पर अन्य खिलाड़ियों ने खेल मंत्री को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र भेजने वालों में कई वरिष्ठ डॉक्टर समेत अन्य शौकिया खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

मामला परेड मैदान स्थित बैडमिंटन सभागार का है। वहां कई डॉक्टर, पूर्व व मौजूदा अधिकारी-कर्मचारी शौकिया तौर पर बैडमिंटन खेलते हैं। सभी खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग कोर्ट और समय निर्धारित है। पिछले करीब 20-22 सालों से लगातार यह सिलसिला चल रहा है। लेकिन दो शौकिया खिलाड़ियों के कारण अन्य सभी परेशान हो रहे हैं। चारधाम अस्पताल के डा. केपी जोशी ने बताया कि दोनों कर्मचारी अपने सचिवालय में होने की धौंस दिखाकर अन्य खिलाड़ियों पर रौब गालिब करते हैं। कभी तय समय के बाद भी कोर्ट खाली नहीं करते तो कभी अन्य लोगों को धमकाते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद अन्य खेलने वालों ने मिलकर दोनों की शिकायत खेल विभाग के अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब निराश होकर उन्होंने खेल मंत्री अरविंद पांडेय से गुहार लगाई है। पत्र भेजने वालों में राजीव अरोड़ा, डा. राजीव शर्मा, हेमेंद्र सिंह, अभिलाष गुप्ता, डा. सतेंद्र कुमार, राजेंद्र पेटवाल, गोपाल समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed