{"_id":"660f14ef131979b8b70f4846","slug":"the-scorching-hot-season-arrived-mercury-dehradun-news-c-5-1-drn1055-384875-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: चुभती-जलती गर्मी का मौसम आया...34 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: चुभती-जलती गर्मी का मौसम आया...34 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा
Fri, 05 Apr 2024 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:25 PM IST
सार
दिन में चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे व कूलर के साथ एसी का भी प्रयोग करने लगे हैं।
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो रहा है। लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी तेवर दिखाने लगी है। दिन के समय चटक धूप खिलने से चुभती-जलती गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में व्यस्त रहने वाली शहर की मुख्य सड़कों पर गर्मी के चलते कम लोग दिखने लगे हैं। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024: इस बार बन रहा दुर्लभ योग, जानिए गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
दिन में चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे व कूलर के साथ एसी का भी प्रयोग करने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में भी यह इजाफा और बढ़ सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून समेत पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी के न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 34.8 18.4
पंतनगर 36 16.1
मुक्तेश्वर 20.4 10.5
नई टिहरी 24 11.9