फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The road from Lalpul to Kargi Chowk could not be widened even after a year

Dehradun News: सालभर बाद भी चौड़ी नहीं हो पाई लालपुल से कारगी चौक तक की सड़क

Sun, 02 Jul 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
The road from Lalpul to Kargi Chowk could not be widened even after a year
लालपुल से कारगी तक सड़क पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सालभर से अधिक समय से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। अभी तक सड़क चौड़ी नहीं हो पाई है। करीब 2.8 किमी की इस सड़क को सात मीटर तक चौड़ा किया जाना है। हालांकि, सड़क के दोनों छोर से अतिक्रमण और बिजली के खंभों को छह माह पहले हटा दिया है। लेकिन अभी तक सड़क के दोनों ओर बनने वाले नालों का काम शुरू नहीं हो पाया है। जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य लटका है।
विज्ञापन

लालपुल से कारगी तक सड़क काफी संकरी है। यातायात का दबाव ज्यादा होने और बीच में कई संस्थान होने से यहां हमेशा जाम लगता है। जाम से मुक्ति के लिए लोनिवि ने इसका प्रस्ताव बनाया। जिसके तहत सड़क को सात मीटर तक चौड़ा किया जाना है। ड्रेनेज के लिए सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण होना है। दोनों ओर से बिजली के खंभे और अतिक्रमण छह महीने पहले हटाने के बाद भी अभी तक नाला निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जिससे लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, लोनिवि का कहना है कि नाला निर्माण का कार्य एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
सड़क की कुल लंबाई 2.8 किमी
वर्तमान में चौड़ाई पांच मीटर, 3.75 मीटर
बढ़ाई जानी है चौड़ाई- 7 मीटर डबल लेन
बजट स्वीकति लगभग आठ करोड़ रुपये
--
सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण किया जाना है। टेंडर हो चुके हैं। ठेकेदार से जल्द नालों का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। दो-चार दिन में नाला निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। नालों का निर्माण होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। - प्रवीन कर्णवाल, ईई लोनिवि निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed