फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The procession started from Kalika Temple and reached

Dehradun News: शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम की झांकियों ने मोहा मन

Thu, 26 Oct 2023 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The procession started from Kalika Temple and reached
Iबन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्राI
विज्ञापन




बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से रावण दहन के बाद बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रभु श्रीराम की झांकियां मन मोहक लग रही थीं।



शोभायात्रा कालिका मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए परेड ग्राउंड पहुंची। इसमें चार ऊंट, नासिक ढोल, पंजाब का पाइप बैंड, सात झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद परेड ग्राउंड में भरत मिलाप हुआ। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन, महंत 108 कृष्णगिरी महाराज, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, रमिंद्री मंद्रवाल, अशोक वर्मा, नीता विरमानी, दशहरा समिति के अध्यक्ष संतोख नागपाल, योगेश व्यास, तरनजीत सिंह, जसविंदर सिंह, प्रवेश, संजीव विज मौजूद रहे।





Iरामलीला : अयोध्या लौटे श्रीराम का हुआ राजतिलकI

श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी की ओर से आयोजित रामलीला में अयोध्या पहुंचे श्रीराम का राजतिलक किया गया। समापन पर कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिमला बाईपास रोड पर रतनपुर में भी श्रीराम का भव्य राजतिलक किया गया। यहां भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर अध्यक्ष देवेंद्र रावत, गिरीश जोशी, राकेश नैनवाल, राजेंद्र सती, सुरेश पंवार, विक्रम पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री रामलीला कला समिति की रामलीला में रावण ने विभीषण को लंका से बाहर निकाल दिया। इसके बाद रावण-अंगद स्वाद का मंचन किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू, अरविंद गोयल, सोमप्रकाश शर्मा, दयालचंद गुप्ता, हर्ष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iपरेड ग्राउंड में घास जलने से बिगड़ी सूरतI

रावण दहन से परेड ग्राउंड में लगी घास खराब हो गई है। इससे ग्राउंड की खूबसूरती भी बिगड़ गई है। समिति की ओर से रावण दहन से घास खराब न हो इसके लिए बजरी डाली गई थी, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से परेड ग्राउंड में दशहरा मेले का आयोजन किया गया था। इसे लेकर प्रशासन ने परेड ग्राउंड के सौंदर्यीकरण का हवाला देकर अनुमति नहीं दी। हालांकि, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद रावण दहन की अनुमति दे दी गई। कमेटी की ओर से परेड ग्राउंड में रावण दहन के बाद नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन दिया गया था। कमेटी के मीडिया प्रभारी संजीव विज ने कहा कि परेड ग्राउंड में जो नुकसान हुआ है, उसे ठीक कराया जाएगा।





Iमेले के बाद ग्राउंड में फैला कूड़ाI

हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में रावण दहन के बाद कूड़ा जमा हो गया। बुधवार को स्कूल खुलने के बाद बच्चे भी कूड़े के बीच से ही आते-जाते रहे। श्रीराम लीला कला समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ने बताया कि रावण दहन के बाद बुधवार को हिंदू नेशलन इंटर कॉलेज से सामान हटवाया जा रहा है। सामान हटते ही सफाई कराई जाएगी। वहीं, प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में कमेटी की ओर से रावण दहन के बाद कूड़े को एकत्र कर उसमें आग लगा दी गई।






Iबच्चों को बांटी पाठ्य सामग्रीI



टपकेश्वर मंदिर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के आचार्य बिपिन जोशी के जन्मदिन पर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इनकी ओर से ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल में स्वच्छ जल के लिए मशीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed