फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The price of almonds reached thousand rupees per kg, cashew also became expensive

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से दून में बढ़े ड्राई फ्रूट्स के दाम

Thu, 19 Aug 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The price of almonds reached thousand rupees per kg, cashew also became expensive
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे का असर दून में ड्राई फ्रूट्स के बाजार पर देखने को मिल रहा है। अफगानिस्तान से ड्राई फ्रूट्स का आयात प्रभावित होने से ड्राई फ्रूट्स में करीब 200 से 300 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। बादाम के दाम हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, काजू भी महंगा हुआ है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि रक्षाबंधन से पहले और बारिश में सूखे मेवे की डिमांड बढ़ती है, लेकिन उस अनुपात में सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिसके चलते दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। ड्राई फ्रूट्स के थोक विक्रेता सन्नी सहानी ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर ही सभी ड्राई फ्रूट्स के दामों में 200-300 रुपये प्रति किलो की बढ़त हुई है। बताया कि 600 रुपये प्रति किलो बिकने वाले बादाम की कीमत 930 से 1000 रुपये हो गई है। जबकि, 600 रुपये प्रति किलो बिकने वाला काजू 800 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे ही अखरोट, किसमिस, मुनक्का, अंजीर, पिस्ता समेत सभी ड्राई फ्रूट्स के दाम में 200 से 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में बढ़ी ड्राई फ्रूट्स की मांग
कारोबारियों का कहना है कि कोरोनाकाल और त्योहारी सीजन में ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ी है, लेकिन बीते कुछ दिनों से ड्राई फ्रूट्स के दामों में बढ़ोतरी होने से ग्राहकों के साथ कारोबारियों की परेशानी भी बढ़ी है। आढ़त बाजार के व्यापारी विनोद गोयल ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान इम्यूनिटी बेहतर बनाने के लिए लोग ड्राई फ्रूट्स का सहारा ले रहे हैं। आगे त्योहारी सीजन है, ऐसे में सप्लाई बाधित रही और दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो इसका असर अन्य उत्पादों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed