फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The post mortem report did not reveal the death of the

Dehradun News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुआ महिला दरोगा की मौत का खुलासा

Thu, 18 Apr 2024 05:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
The post mortem report did not reveal the death of the
इलाज के दौरान हुई महिला दरोगा मौत मामले में पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जिसके चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बिसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन




बीते मंगलवार को इलाज के दौरान झाझरा स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन में तैनात मांडूवाला निवासी अवर उपनिरीक्षक बीना धीमान (52) पत्नी अशोक कुमार की झाझरा स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उन्हें गर्भाशय से संबंधित बीमारी थी। जिसका बीती छह अप्रैल को ऑपरेशन किया गया था।
विज्ञापन


नौ अप्रैल महिला दारोगा की मौत हो गई थी। मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा था। परिजनों के हंगामे पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। महिला के देवर और ग्राम प्रधान मांडूवाला संदेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जिस कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसकी विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराई जाएगी। लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखकर समिति बनाने का अनुरोध किया गया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed