फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police team that went to catch the wife's attacker was attacked, the accused shot the inspector

Dehradun News: पत्नी के हमलावर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी ने दरोगा को मारी गोली

Mon, 22 Jan 2024 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The police team that went to catch the wife's attacker was attacked, the accused shot the inspector
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I
I
Iमसूरी होमस्टे में ठहरे पत्नी के हमलावर ने दरोगा को गोली मारी
I
I- आरोपी को पकड़ने के लिए तीन साथियों के साथ मसूरी गए थे रायपुर थाने के दरोगा मिथुन कुमार
I
I

I
I- गोली मारने के बाद आरोपी मुख्य दरवाजे से भागा, पुलिस ने कुठाल गेट चौकी से पहले मुठभेड़ में पकड़ा
I
I

I
I- पुलिस पर झोंकी फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, मसूरी और राजपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज
I
I

I
I- दरोगा मिथुन कुमार के पेट में लगी गोली, ऑपरेशन हुआ, गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती
I
I
I
I रायपुर में पत्नी को गोली मारकर फरार हुए पति ने मसूरी स्थित होमस्टे में पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया। रायपुर थाने के दरोगा मिथुन कुमार को उसने पेट में गोली मार दी। बाकी पुलिसकर्मी दरोगा को संभालने में लग गए इसका फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को कुठालगेट से पहले घेर लिया, लेकिन उसने वहां पर कई फायर कर डाले। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली उसके पैर में भी लगी। घायल दरोगा और आरोपी को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में कोतवाली मसूरी और थाना राजपुर में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
I
I
I
Iगौरतलब है कि 13 जनवरी की शाम पुलिस को एक महिला थानो रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे घायल अवस्था में मिली थी। दो दिन बाद जब उसका सिटी स्कैन हुआ तो पता चला कि महिला के सिर में गोली मारी गई है। पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश की तो महिला की बहन काव्या निवासी ज्वालापुर ने उसकी पहचान बड़ी बहन तानिया के रूप में की। उसने पुलिस को बताया था कि तानिया की शादी सोनीपत, हरियाणा निवासी शुभम के साथ हुई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि शुभम और तानिया कई दिनों से अपने घर नहीं आए थे। शुभम के पिता प्रभुदयाल भी सितंबर से गायब हैं। उनकी गुमशुदगी भी सोनीपत पुलिस के पास दर्ज है।
विज्ञापन

I
I
I
Iऐसे में पुलिस का पहला शक शुभम पर ही गया। उसका नंबर भी बंद था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोनीपत में उसकी एक पारिवारिक संपत्ति के विवाद के बारे में पता चला। इस बीच शनिवार रात पुलिस को पता चला कि आरोपी शुभम ऋषिकेश में ठहरा हुआ है। पुलिस ऋषिकेश जाती इससे पहले ही वहां की पुलिस ने उसके मसूरी में होने की जानकारी दी। इस पर रायपुर थाने के दरोगा मिथुन कुमार दो दरोगाओं और एक सिपाही के साथ उसे पकड़ने के लिए देहरादून से मसूरी पहुंचे। यहां पर वह मॉल रोड स्थित साक्षी होम स्टे के कमरा नंबर 101 में ठहरा था। पुलिस दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि शुभम बेड पर लेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iदरोगा मिथुन कुमार ने उसे दबोच लिया। लेकिन, उसी वक्त शुभम ने पिस्तौल से दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली मार दी। साथी पुलिसकर्मी मिथुन कुमार को संभालते रह गए और शुभम वहां से भाग निकला। इसे बाद उसने टैक्सी पकड़ी और देहरादून के लिए चल दिया। यहां कुठाल गेट पर चेकिंग होते देख वह पहले ही टैक्सी से उतर गया। तब तक राजपुर पुलिस ने उसे पीछा किया। यहां उसने फिर से गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली शुभम के पैर में लगी। दरोगा मिथुन कुमार और आरोपी शुभम का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
I
I
I
I

I
I

I
Iमिथुन कुमार के पेट में फंसी है गोली
I
I
I
Iदरोगा मिथुन कुमार का मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। बताया जा रहा है कि गोली उनके पेट में बड़ी और छोटी आंत के बीच में फंसी है। अंदरूनी रक्तस्राव हो रहा है। अभी और भी ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है। फिलहाल, दरोगा मिथुन कुमार बोलने की हालत में नहीं है। उधर, आरोपी शुभम की निगरानी के लिए वहां पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

I
I
I
I
I
I
I
Iपुलिस को पता चला था कि आरोपी शुभम मसूरी में ठहरा हुआ है। उसने होम स्टे में पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली लगी है। शुभम को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में भी गोली लगी है। -अजय सिंह, एसएसपी देहरादून।I

राम प्रतिष्ठा के लिए सजा नेरचौक बाजार  संवाद

राम प्रतिष्ठा के लिए सजा नेरचौक बाजार  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article