फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police arrested a member of the gang that provided

रिलायंस ज्वेल्स डकैती कांड :

Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The police arrested a member of the gang that provided
I
विज्ञापन

I

Iडकैतों को वाहन मुहैया कराने वाली गैंग का सदस्य दबोचाI

रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाले बदमाशों को वाहन मुहैया कराने वाली गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग का नाम तीन दिन पहले बदमाश अभिषेक के पकड़े जाने के बाद सामने आया था। आरोपी ने तीन वाहन बदमाशों को अक्तूबर और नवंबर में मुहैया कराए थे। इसकी एवज में उसे बदमाशों ने 27 हजार रुपये भी दिए थे।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक ने चोरी के वाहन मुहैया कराने वाली गैंग के सदस्य के बारे में जानकारी दी थी। उन्हें ये वाहन अकबर निवासी सैद नागली, अमरोहा उत्तर प्रदेश ने दिए थे। अकबर को पुलिस ने रविवार को अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले राजस्थान में एक कंपनी के स्टोर में काम करता था। उस दौरान उसने एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया और प्रयागराज में इसे रजिस्टर करा लिया। इस पर लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में उसके दोस्त सुमित, अकरम निवासी राजस्थान, मुकेश निवासी राजस्थान भी शामिल थे। सभी आठ महीने तक किशनगढ़ राजस्थान की जेल में बंद रहे।
विज्ञापन


जेल से बाहर आने के बाद उनकी पहचान सुजीत नाम के युवक से हुई। उसने एक घटना के लिए दो बाइक और एक कार उपलब्ध कराने को कहा। वादा किया कि इसके लिए अच्छी खासी रकम दी जाएगी। अकबर ने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर आगरा से एक कार लूट ली। इसकी नंबर प्लेट बदलकर उसे नजीबाबाद, बिजनौर में सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। कभी कभार वह इसे इस्तेमाल भी करता था। सितंबर माह में उसने एक नीले रंग की बाइक मानेसर और दूसरी गुरुग्राम से चोरी की। इन दोनों बाइक पर भी उन्होंने फर्जी नंबर प्लेट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iकब और कहां दिए वाहनI

31 अक्तूबर- नीले रंग की बाइक सहारनपुर में सुजीत को दी

छह नवंबर-कार को नजीबाबाद में सुजीत को दिया गया

सात नवंबर-काली रंग की बाइक आईएसबीटी देहरादून में सुजीत को दी



Iपौंटा में दी जेवरात की डिलीवरीI

इस गैंग के सदस्य सब काम पूरी योजना के साथ करते हैं। फिर वह चाहे हुलिया बदलने की बात हो या फिर माल की डिलीवरी की। हर काम के लिए अलग-अलग गैंग का सहारा लिया जाता है। सभी की अपडेट समय-समय पर जेल में बंद सुबोध वीडियो कॉल और व्हाट्सएप की वॉयस कॉल पर लेता है। इस घटना को करने के बाद भी आरोपियों ने जेवरात एक व्यक्ति को पौंटा में सौंपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed