फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The number of students in Shaheed Satyendra Chauhan

Dehradun News: छात्र अधिक, शिक्षक कम, प्रवेश परीक्षा के आधार में मिलेगा प्रवेश

Mon, 26 Feb 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The number of students in Shaheed Satyendra Chauhan
I-हाईस्कूल और इंटर में 353 छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

I

I-परीक्षा परिणाम पर पड़ रहा शिक्षकों की कमी का असरI

शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सेलाकुई में प्रति वर्ष छात्र संख्या बढ़ रही है। छात्र संख्या के हिसाब से शिक्षकों की कमी है। प्रबंधन को तीन-तीन सेक्शन संचालित करने पड़ रहे हैं। जिस कारण पठन पाठन कार्य प्रभावित होता है। जिसका असर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर भी पड़ रहा है। जिसे देखते हुए प्रबंधन ने नए शिक्षा सत्र से कक्षा नौंवी और 11वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।



परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। अभिभावकों ने शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में छात्र संख्या 950 है। जिन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी 21 शिक्षकों पर हैं। वर्तमान में हाईस्कूल और इंटर में 353 छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। अधिक छात्र संख्या होने के कारण कुछ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को नीचे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। शिक्षकों की कमी से अध्ययन कार्य भी प्रभावित होता है। बीते साल हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 79 प्रतिशत और इंटर में मात्र 55 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हो सके थे।
विज्ञापन


एक साल से भूगोल विषय का प्रवक्ता नहीं

बीते साल मार्च में भूगोल विषय के प्रवक्ता सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके साथ पर अब तक नए प्रवक्ता की तैनाती नहीं हुई। बोर्ड परीक्षा के लिए छात्राें ने गाइड और ट्यूशन के सहारे तैयार करनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iमेरी बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है। मैं 11वीं में उसका विद्यालय में प्रवेश कराने की सोच रही हूं, लेकिन चिंता यह है कि अधिक छात्र होने पर अच्छी पढ़ाई कैसी होगी। -चंचल सहगल, अभिभावक
I

I
I

Iमैंने प्रवेश परीक्षा के लिए अपनी बेटी का पंजीकरण करा दिया है, लेकिन चिंता पढ़ाई के स्तर को लेकर बनी हुई। छात्र संख्या के हिसाब से नए सत्र में शिक्षकों की तैनाती की जानी चाहिए। -नरगिस कश्यप
I

I
I

Iआसपास कोई दूसरा सरकारी विद्यालय नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए शिक्षकों के साथ ही पर्याप्त संसाधन भी होने चाहिए। -विजयपाल सिंह, पूर्व प्रधान

I

I
I

Iशिक्षकों की कमी के चलते व्यवस्था बनाने में परेशानी होती है। तीन-तीन सेक्शन चलाने पड़ रहे हैं। जिस कारण स्कूल प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिए जाने का निर्णय लिया गया है। -यशवंत बर्तवाल प्रधानाचार्यI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed