फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Metropolitan Congress Business Cell burnt the effigy

Dehradun News: कांग्रेस ने बजट के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Thu, 25 Jul 2024 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The Metropolitan Congress Business Cell burnt the effigy
Iकांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को व्यापारी, महंगाई और युवा विरोधी बतायाI
विज्ञापन




आम बजट के विरोध में महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने बुधवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील बांगा के नेतृत्व में कांग्रेसी डिस्पेंसरी रोड पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारी, महंगाई और युवा विरोधी है। बजट में सरकार ने किसी भी प्रकार से व्यापारियों का साथ नहीं दिया। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि सरकार व्यापारियों के बारे में कुछ नहीं सोचती है। व्यापारियों को उम्मीद थी कि जीएसटी कम किया जाएगा। टोल टैक्स कम किया जाएगा। महंगाई कम की जाएगी और बेरोजगारी कम की जाएगी, लेकिन ऐसा सरकार ने नहीं किया। जिससे व्यापारी नाराज हैं।


पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा जब मोदी सरकार पहली बार सत्ता में आई थी, उस समय किए वादों को आज तक पूरा नहीं किया गया। जिससे व्यापारी वर्ग परेशान है। पुतला दहन में राम कपूर, शेखर कपूर, अजीत सिंह, अरुण कोहली, राजेंद्र सिंह घई, भूपेंद्र वाधवा, चमन लाल, चरण सचदेवा, आमिर खान, विशाल खेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed