फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The meeting of BJP District Dehradun Rural was held at

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी : मीता सिंह

Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The meeting of BJP District Dehradun Rural was held at
अमित डबराल को सौंपी गई जिला संयोजक की जिम्मेदारी
विज्ञापन




23 और 24 अगस्त को क्षेत्र में चलेगा वोटर चेतना अभियान

भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण की बैठक जिलाध्यक्ष मीता सिंह की अध्यक्षता में विकासनगर में संपन्न हुई। बैठक में 20 से 30 अगस्त तक चलने वाले वोटर चेतना अभियान को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है।

जिले के अंतर्गत सहसपुर, विकासनगर और चकराता विधानसभा में 23 और 24 अगस्त को वोटर चेतना अभियान की कार्यशालाएं आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। अभियान के लिए जिला संयोजक की जिम्मेदारी जिला महामंत्री अमित डबराल को दी गई। अमर सिंह चौहान और अरुण मित्तल को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। विधानसभा चकराता के लिए वीरेंद्र चौहान, रतन सिंह चौहान, विवेक अग्रवाल, विधानसभा विकासनगर से नरेंद्र तोमर, सुनील पठानिया, दिनेश कौशिक, सहसपुर विधानसभा से मातवर सिंह बिष्ट, संदेश धीमान, अशोक नेगी को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन




सहसपुर विधानसभा में 23 अगस्त को 10 बजे भाऊवाला, 3 बजे विकासनगर और 24 अगस्त को 10 बजे कालसी में वोटर चेतना अभियान पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। संचालन जिला महामंत्री विनोद कश्यप ने किया। इस अवसर पर नीरज चौहान, नवीन रावत, सुरेंद्र चौहान, पीयूष गुप्ता, संजय मित्तल, दयानंद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed