फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The last meeting of the board was held in the municipal

Dehradun News: 3.5 करोड़ का कूड़ा संयंत्र समेत सात प्रस्ताव पास

Wed, 29 Nov 2023 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The last meeting of the board was held in the municipal
I- नगरपालिका कार्यालय सभागार में हुई बोर्ड की अंतिम बैठक
विज्ञापन

I

I-ब्लॉक प्रमुख ने की नगरपालिका बोर्ड की सराहनाI

नगरपालिका कार्यालय सभागार में बोर्ड की अंतिम बैठक आयोजित की गई। ढकरानी में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र की डीपीआर समेत सात प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। नगरपालिका बोर्ड ने ब्लॉक प्रमुख विकासनगर सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू को सहयोग के लिए धन्यवाद किया। ब्लॉक प्रमुख ने बोर्ड के कार्यकाल की सराहना की।



मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर देवेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। पालिकाध्यक्ष ने सहयोग और आपसी समन्वय से पांच साल तक सफलतापूर्वक बोर्ड के संचालन के लिए सभासदों का आभार प्रकट किया। वहीं, अधिकारियों को सहयोग के धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पालिका ने स्वच्छता, पथ प्रकाश, नाली, सड़क निर्माण आदि के लिए लगातार कार्य किए। इनका लाभ आज आम जनता को मिल रहा है।
विज्ञापन




बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र की डीपीआर, 27 लाख रुपये की लागत से बने ट्यूबवेल के लोकापर्ण, पुराने प्रस्तावों पर हुए कार्याें, आय व्यय, राज्य और केंद्रीय वित्त से विक्रय की पुष्टि आदि सात प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभी प्रस्तावों को सभासदों ने मंजूरी दी। ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू ने बोर्ड के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष और सभासदों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed