{"_id":"64f6302eec350f57ac09a636","slug":"the-kotwali-police-have-registered-a-case-against-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-238051-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कारोबारी के यहां चोरी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कारोबारी के यहां चोरी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
35 मिनट के लिए बंद था घर का सीसीटीवी कैमरा
पुलिस के लिए पहेली बना सराफा कारोबारी के यहां हुई चोरी का खुलासा
सराफा कारोबारी के यहां हुई लाखों की चोरी मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि चोरी का खुलासा पुलिस के लिए किसी पहेली से कम नहीं। चोरी की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। कारोबारी ने चोरी का आरोप पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई पर लगाया है।
विवेचना अधिकारी अर्जुन गुसाई ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घर में घुसते हुए कोई संदिग्ध नहीं दिखाई दिए हैं। आसपास के लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है। सभी लोगों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। शाम 4:03 बजे से लेकर 4:38 बजे तक घर के कैमरे बंद थे। इससे पहले सीसीटीवी कैमरे में कोई घर के अंदर जाता नहीं दिखाई पड़ रहा है। पीड़ित की भांजी के बयान दर्ज किए गए हैं। उसने कुछ सुंघाए जाने की बात कही है।
बतादें कि बीते रविवार को सराफा कारोबारी जितेंद्र कुमार चौधरी के यहां से लाखों की ज्वेलरी और पांच लाख की नकदी चोरी हो गई थी। घर पर उनकी भांजी नीशू बेसुध हालत में मिली थी। जिसने बताया कि घर में घुसे तीन लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
तीन में से दो लोग नकाबपोश थे। सराफा कारोबारी ने वारदात के दौरान अपने रिश्तेदारों को बस में बैठाने के लिए हरबर्टपुर जाने की बात कही थी। जब वे घर लौटे तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई। सीओ भाष्कर शाह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। कॉल डिटेल निकाली जा रही है। शीघ्र चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।