फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Kashmir Files Tanmay of Dehradun played character of Abdul friend of Anupam Kher s grandson Shiva

द कश्मीर फाइल्स: दून के तन्मय ने निभाया शिवा के दोस्त अब्दुल का किरदार, ऐसे रंग लाई मेहनत

Sat, 19 Mar 2022 02:02 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Tanmay of Dehradun played character of Abdul  friend of Anupam Kher s grandson Shiva
तन्मय लोहनी, प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उत्तराखंड के उभरते हुए कलाकार तन्मय लोहनी ने अहम किरदार निभाया है। तन्मय ने फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के पोते शिवा के दोस्त अब्दुल का किरदार निभाया है। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कुछ दिन पहले ही प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित भी किया था। 

विज्ञापन


तन्मय लोहनी की माता मूलरूप से हल्द्वानी आवास विकास के रहने वाली है। तन्मय का ननिहाल हल्द्वानी में है। उन्होंने बताया कि तन्मय को अभिनय का बचपन से ही शौक रहा इसके लिए वो खूब मेहनत भी करते हैं। उनकी मेहनत भी रंग लाई और द कश्मीर फाइल्स में उनका अब्दुल के किरदार के लिए चयन हो गया।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुधवार को शहर के एक सिनेमाघर में फिल्म देखी। दल के पदाधिकारियों ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार को पहली बार सच्चाई के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। इसके लिए फिल्म के निर्माता निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत सभी कलाकार बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed