{"_id":"674a10981f11cbab4106d467","slug":"the-issue-of-cyber-security-and-drug-trafficking-heated-up-in-the-youth-parliament-dehradun-news-c-5-1-drn1031-559266-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: युवा संसद में गरमाया साइबर सुरक्षा व नशा तस्करी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: युवा संसद में गरमाया साइबर सुरक्षा व नशा तस्करी का मुद्दा
विज्ञापन
उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में छठवीं युवा संसद एवं मॉडर्न यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय संसद के पहले दिन युवा सांसदों ने साइबर सुरक्षा और नशा तस्करी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इससे पहले सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बतौर मुख्य अतिथि, विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
लॉ कॉलेज के डीन प्रो. राजेश बहुगुणा ने बताया, युवा संसद में देशभर से आए 300 से अधिक युवा सांसद प्रतिभाग कर रहे हैं। युवा संसद के लिए लोकसभा, अखिल भारतीय राजनीतिक दल व संयुक्त राष्ट्र महासभा सहित कुल पांच समितियों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर वक्फ संशोधन विधेयक 2024, क्रीमी लेयर व जाति जनगणना एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर सुरक्षा व वैश्विक नशा तस्करी जैसे मुद्दे मुख्य एजेंडा में रखे गए। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा, एक अच्छे सांसद को स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।
उन्होंने कहा, शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि मनुष्य की व्यवहारिकता में भी दिखाई देनी चाहिए। युवा संसद में महिलाओं की अधिक भागीदारी पर उन्होंने विशेष संतोष जताया। इस मौके पर कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, प्राचार्य डाॅ. पूनम रावत, यूथ पार्लियामेंट सोसाइटी की चेयरपर्सन डाॅ. भावना अरोड़ा आदि मौजूद रहे।