फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the impact of the disaster on Teej

तीज पर भी आपदा की मार

Fri, 02 Aug 2013 09:39 PM IST
देहरादून/नलिनी
देहरादून/नलिनी Updated Fri, 02 Aug 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
the impact of the disaster on Teej

उत्तराखंड में बीते महीने आई आपदा का असर तीज-त्योहारों पर भी नजर आने लगा है। बाजार तो त्योहारों के लिए सजे हुए हैं लेकिन खरीददार कम हो गए हैं।

विज्ञापन


हरियाली तीज की तैयारियों में इन दिनों शहर की महिलाएं जुटी हैं। बाजार में भी इसके लिए खास तैयारी है। नई साड़ियों के साथ ही मेहंदी के कूपन भी निकाले गए हैं। हालांकि इस बार बाजार में छाई मंदी भी साफ नजर आ रही है। नौ अगस्त को हरियाली तीज का पर्व है।
विज्ञापन


तीन बुराइयों को त्यागने का पर्वः
तीज को तीन बुराइयों को त्यागने का पर्व माना जाता है। ये हैं छल-कपट, झूठ और परनिंदा। इस पर्व को लेकर मान्यता है कि पार्वती जी ने अपने पति भोले-शंकर के लिए यह व्रत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी माना जाता है कि जब सती को उनके पिता ने घर नहीं बुलाया तो उन्होंने एक ऐसे पर्व की शुरूआत की, जिसमें बेटियों को मायके वाले बुलाएं और तब से ही यह पर्व मनाया जाता है।

श्रावण शुक्ल तृतीया को ही कजली तीज का लोक पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर बेटियों को मायके बुलाया जाता है। मायके वाले बेटियों के ससुराल सिंधारा (साड़ी, बिंदी, मिठाई आदि) भी भिजवाते हैं।

बाजार में मंदीः
आपदा को लेकर बाजार में छाई मंदी तीज के पर्व पर साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय महिलाएं भले ही तीज की तैयारियों में जुटी हैं और बाजार में भी नए आइटम आएं हैं, फिर भी बाजार सूना है। आपदा के चलते बाजार में बाहरी पर्यटक भी नहीं हैं।

ऐसे में मेहंदी वालों के पास भी भीड़ नजर नहीं आ रही है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो पर्व के मौके पर गढ़वाल में अपने परिवार की महिलाओं के लिए साड़ी आदि सामान खरीदकर ले जाते हैं, वो भी इस बार खरीदारी करने नहीं निकले।

इनकी भी सुनिएः
मेहंदी के लिए विशेष कूपन तो निकाले गए हैं लेकिन इस बार हर साल जैसा क्रेज नहीं दिखाई दे रहा है। पर्व है तो महिलाएं मेहंदी लगवाने तो आएंगी ही लेकिन बाहरी पर्यटकों से जो इस समय बाजार गुलजार रहता था और वे सभी यहां आकर मेहंदी लगवाकर जाते थे, ऐसा कुछ भी इस बार नहीं है। मेहंदी का बाजार पहाड़ पर आई आपदा के बाद से सूना है।

- मनोज (मनोज मेहंदी आर्ट)

तीज पर्व के लिए जयपुरी, लहरिया और प्रिंटेड साड़ियां लाई गई हैं, लेकिन खरीदार बेहद कम हैं। इसकी वजह साफ है कि इस पर्व के मौके पर गढ़वाल में रहने वाले लोग जब घर छुट्टी जाते थे तो साड़ी आदि सामान खरीदकर ले जाते थे। लेकिन इस बार एक भी ऐसा ग्राहक नहीं आया है। साड़ियों की बिक्री काफी धीमी है।
- मीनू जैन, (जैन-टैक्सटाइल साड़ी शॉप)

आसमान में घुमड़ती काली घटाओं के कारण इस पर्व को कजली तीज अथवा हरियाली के कारण हरियाली तीज के नाम से पुकारा जाता है। प्रकृति एवं मानव हृदय की भव्य भावना की अभिव्यक्ति तीज पर्व में निहित है।
- आचार्य भरत राम तिवारी, उपाध्यक्ष उत्तराखंड विद्वत सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed