फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The hospital will open on Tuesday after a three-day holiday

Dehradun News: तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को खुलेगा अस्पताल

Sun, 13 Apr 2025 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The hospital will open on Tuesday after a three-day holiday
उप जिला अस्पताल विकासनगर में तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को ओपीडी खुलेगी। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के चलते शुक्रवार को भी अस्पताल में ऑपरेशन के साथ कई ओपीडी बंद रही थी। अब शनिवार से लगातार तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश है। मंगलवार को ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की संभावना है। इस दिन फिजिशियन की ओपीडी भी नहीं होगी। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मेडिकल अफसर मरीजों को ओपीडी में देखेंगे। उप जिला अस्पताल विकासनगर पछवादून और जौनसार बावर का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां ओपीडी में रोजाना 550 से 600 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। लगातार दो या तीन के अवकाश की स्थिति में ओपीडी में मरीजों की मरीजों संख्या 800 तक पहुंच जाती है। शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार था। वरिष्ठ सर्जन और एक स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन और एक बाल रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर थे। जबकि, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी नहीं थी। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई मरीज वापस भी लौट गए। दूसरे शनिवार के चलते अस्पताल में अवकाश था। रविवार को सार्वजनिक है। सोमवार को आंबेडकर जयंती पर भी अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में लगातार तीन दिन बांद मंगलवार को अस्पताल खुलेगा। फिजिशियन केवल सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को ओपीडी में बैठते हैं। मंगलवार को फिजिशियन उपलब्ध नहीं होेंगे। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि बाल रोग समेत अन्य विशेषज्ञ जनरल ओपीडी के मरीजों को भी देखेंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक रहने पर मेडिकल अफसर की ओपीडी में ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिजिशियन को छोड़कर सभी चिकित्सक ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed