{"_id":"67e842326a9e258e540605a4","slug":"the-holy-flame-was-installed-in-shri-prithvinath-temple-dehradun-news-c-5-1-drn1031-652483-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पवित्र ज्योति श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में की गई विराजमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पवित्र ज्योति श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में की गई विराजमान
विज्ञापन
I
IIगांधी रोड स्थित अग्रवाल भवन में पवित्र अखंड ज्योति को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया
I
I
I
Iमहंत रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में श्री बालाजी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। शनिवार को अयोध्या के रामलला मंदिर से आई पवित्र ज्योति को श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में विराजमान कर दिया गया।
I
I
I
Iइससे पहले पवित्र अखंड ज्योति को गांधी रोड स्थित अग्रवाल भवन में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ पवित्र ज्योति का प्रस्थान हुआ। श्रद्धालु आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक होते हुए मंदिर पहुंचे। आचार्य भारत भूषण भट्ट ने पवित्र ज्योति का पूजन किया। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि अयोध्या से निजी वाहन के जरिये 20 घंटे में ज्योति देहरादून पहुंची है। तीन अप्रैल को मेहंदीपुर राजस्थान से बालाजी की पवित्र ज्योति आएगी। इसे आदर्श मंदिर पटेलनगर में दर्शन के लिए रखा जाएगा। आज रविवार को नवरात्र के पावन पर्व पर मंदिर में शुभ मुहूर्त पर घट स्थापना होगी। मां भगवती को चोला अर्पण कर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ और हरियाली के प्रतीक जौ बौए जाएंगे। इसके अलावा मां की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। इस दौरान दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर पुष्पेंद्र गिरी, दिलीप सैनी, रजनीश यादव, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।I