फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The health of the driver of the Chief Secretary posted at the stadium deteriorated.

Dehradun News: स्टेडियम में तैनात मुख्य सचिव के चालक की तबीयत बिगड़ी

Wed, 29 Jan 2025 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The health of the driver of the Chief Secretary posted at the stadium deteriorated.
Iराजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तैनात एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक कर्मचारी प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का ड्राइवर है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। मंगलवार को दून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन चल रहा था। इस दौरान स्टेडियम में तैनात एक कर्मचारी को अचानक चक्कर आ गया। वहां पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने उसे देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। कोरोनेशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि मरीज को हाइपरटेंसिव क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज का रक्तचाप 240/140 तक पहुंच गया था। बताया कि मरीज की हालत फिलहाल स्वस्थ है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed