फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Goons' Reckoning Has Arrived... Action Taken Against 25 in Five Months

Dehradun News: गुंडों की सामत आई... पांच माह में 25 के खिलाफ कार्रवाई

Mon, 01 Jun 2026 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The Goons' Reckoning Has Arrived... Action Taken Against 25 in Five Months
चुनाव से पहले जिले में अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वर्ष 2026 के पहले पांच माह में देहरादून पुलिस ने 25 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनकी गतिविधियों पर शिकंजा कसा है। हाल ही में जिले के चार अलग-अलग गिरोहों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन




एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदतन अपराधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने जनवरी से मई 2026 के बीच 450 से अधिक आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि चोरी, लूट, नशा तस्करी, मारपीट और अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त गिरोहों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अपराधियों की संपत्तियों की जांच और आवश्यक होने पर कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है। एसएसपी के अनुसार, पुलिस का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठित अपराध की आर्थिक कमर तोड़ना भी है। इसके लिए थाना स्तर पर हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों की नियमित समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन




Iहाल ही में इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
I

1. बिल्डर पुनीत अग्रवाल (रायपुर थाना क्षेत्र) : सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी के विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक और उनके परिवार पर जानलेवा हमला करने, महिलाओं-बुजुर्गों से अभद्रता, दीपावली पर पिस्तौल तानने, और धोखाधड़ी के पांच से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। जिला मजिस्ट्रेट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुनीत अग्रवाल को गुंडा घोषित किया। 19 मई 2026 को उसे छह महीने के लिए जिला बदर करने के निर्देश हुए। हालांकि वह जिला बदर का आदेश होने के बाद से ही फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन






2. विकासनगर के दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर :
विकासनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो आदतन और कुख्यात अपराधियों राहुल और आसिफ के खिलाफ लंबे समय से चोरी, डकैती, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज थे, जिससे क्षेत्र में लगातार भय का माहौल था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर विकासनगर पुलिस ने दोनों अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए ढोल-नगाड़ों और सार्वजनिक मुनादी के साथ छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया।



3. संदीप उर्फ संजू जिला बदर :
आरोपी संदीप उर्फ संजू के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गंभीर मारपीट सहित कुल 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने ढोल बजाकर क्षेत्र में मुनादी कराई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे छह महीने की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर निष्कासित किया।






4. प्रेमनगर क्षेत्र में अपराधियों पर जिला बदर की तैयारी : पौंधा रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध थार गाड़ी से समर्थ और ऋषभ गोस्वामी नाम के दो शातिर अपराधियों को अवैध देसी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। ये दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही इन्हें गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर (तड़ीपार) करने की फाइल जिला मजिस्ट्रेट को भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article