{"_id":"681ccbe5668f744e530f78e3","slug":"the-girls-beat-up-the-young-man-outside-the-showroom-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-121213-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: युवतियों ने युवक को शोरूम के बाहर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: युवतियों ने युवक को शोरूम के बाहर पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ में दो युवतियों ने एक युवक को उसकी पुरानी कारों के शोरूम के बाहर पीट दिया। युवतियों ने आरोप लगाया कि युवक ने उनपर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार एक युवक डाकपत्थर में एक युवती के साथ कार में बैठा था। दो युवतियां कार का पीछा करने लगी। इस दौरान विवाद हुआ और कार चालक मौके से चला गया। युवतियों का आरोप है कि कार में बैठी युवती उनकी पहचान की थी। युवतियों ने डाकपत्थर चौकी में जाकर बताया कि युवक ने उनपर कार चढ़ाने का प्रयास किया।
बृहस्पतिवार को दोनों युवतियां लाइन जीवगढ़ स्थित युवक के शोरूम के पास पहुंची। युवतियों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ और लोग मौके पर आ गए। उन्होंने भी युवक की पिटाई कर दी। युवक समुदाय विशेष का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि जो, युवती युवक के साथ कार में देखी गई थी वह पहले उसके शोरूम में ही काम करती थी। बताया कि तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।