फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The girl's family does not believe in the disclosure of the police

युवती के परिजनों को नहीं पुलिस के खुलासे पर एतबार

Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The girl's family does not believe in the disclosure of the police
यूजेवीएनएल की संविदा कर्मचारी की मौत के बाद पुलिस ने जो खुलासा किया है, उस पर परिजन यकीन करने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि चाहे जो भी हो, बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। शनिवार को परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की। कहा कि आरोपी से कड़ी पूछताछ हो और उसकी मोबाइल लोकेशन निकाली जाए तो सच बाहर आ जाएगा। परिजन अब भी हत्या की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

29 अगस्त को यूजेवीएनएल की संविदा कर्मचारी आकांक्षा का शव कौलागढ़ क्षेत्र में एक बिजली के टावर के नीचे पड़ा मिला था। टावर के एंगल से उसकी चुनरी पत्थर में बंधी हुई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पड़ताल हुई तो टिहरी निवासी पपेंद्र नाम के फौजी का नाम सामने आया। पपेंद्र को गिरफ्तार किया गया तो उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह आकांक्षा से दो साल पहले इंस्टाग्राम पर मिला था। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया और शादी का वादा करने लगे।
विज्ञापन

नवंबर में पपेंद्र की शादी कहीं और तय हो गई थी। घटना के दिन वह इसी बात को समझाने के लिए उसके पास आया था। आकांक्षा दफ्तर से निकली और दोनों एक होटल गए। पपेंद्र ने उसे समझाया और यह कहकर चला गया कि आगे से उससे बात नहीं करेगा। आकांक्षा शायद इसी से नाराज होकर फांसी लगाने चली गई। इस आधार पर पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म की धाराएं हटाकर पपेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, परिजन पुलिस की इस थ्योरी पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। वह अपने इस बिंदु को मजबूत तथ्य बता रहे हैं कि साढ़े आठ फीट के एंगल के सहारे उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे वहां लटकाया गया और फिर नीचे फेंक दिया गया। इस बात की पुष्टि आरोपी से कड़ी पूछताछ में हो सकती है। इसके अलावा तमाम बातें और भी उन्होंने एसएसपी को बताईं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने उचित जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed