फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The girl gave beer to the dog and uploaded the video on Instagram

Dehradun News: युवती ने कुत्ते को बीयर पिलाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी वीडियो

Thu, 07 Sep 2023 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
The girl gave beer to the dog and uploaded the video on Instagram
एक युवती ने कुत्ते को पहले बीयर पिलाई और इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। वीडियो जब वायरल हुई तो पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए युवती के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि इस मामले में फव्वारा चौक चौकी प्रभारी विकसित पंवार की ओर से शिकायत की गई है। इंस्टाग्राम के एक वीडियो लिंक वायरल हुआ था। इस लिंक में दून पुलिस को भी टैग किया गया था। लिंक खोलकर देखा तो इसमें एक वीडियो रील थी। यह किसी खुश आर्डर नाम के प्रोफाइल ने पोस्ट की हुई थी। वीडियो में एक युवती पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बीयर पिलाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर बहुत से लाइक थे और इसे प्रसारित भी किया जा रहा था।
विज्ञापन




पुलिस ने पाया कि यह फेसबुक और अन्य माध्यमों पर भी वायरल हो रहा था। जांच हुई तो मालूम हुआ कि यह प्रोफाइल खुशी सेमवाल निवासी रेसकोर्स की है। नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed