फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The girl gave a complaint to the police after being bitten by a dog

Dehradun News: कुत्ते के काटने पर युवती ने पुलिस को दी तहरीर

Tue, 18 Feb 2025 08:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
The girl gave a complaint to the police after being bitten by a dog
विकासनगर। कुत्ते के काटने पर एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस स्थान पर युवती को कुत्ते ने काटा वहां पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में एनफील्ड निवासी कल्पना चौहान ने बताया कि वह 16 फरवरी की दोपहर दो बजे एक दुकान के पास से जा रही थी। इस दौरान दुकानदार के कुत्ते ने उन्हें काट लिया। पूर्व में भी कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। युवती ने बताया आसपास के लोगों ने उन्हें यह जानकारी दी। उसी दिन दो-तीन लोगों को दुकानदार के पालतू कुत्ते ने काटा। इसकी जानकारी जब युवती ने कुत्ते के मालिक को दी तो उसने कुत्ता कहीं भेजने की बात कही और वह मारपीट के लिए उतारू होने लगा। बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि पहले भी कुत्ते की ओर से काटने को लेकर एक तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed