{"_id":"696557216eb9b572f200a5bc","slug":"the-filing-was-not-rejected-in-18-months-the-dm-gave-a-one-day-ultimatum-dehradun-news-c-5-1-drn1031-877682-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 18 महीने में नहीं हुआ दाखिल खारिज, डीएम ने दिया एक दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 18 महीने में नहीं हुआ दाखिल खारिज, डीएम ने दिया एक दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में 130 से अधिक शिकायतें सुनी। कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया और बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। एक मामले में 18 महीने से दाखिल खारिज के लिए भटक रहे व्यक्ति की सुनवाई करते हुए डीएम को मामले में पता चला कि दाखिल खारिज की जांच पटवारी स्तर पर लंबित है। गुस्साए डीएम ने मामले में तहसीलदार को निर्देश दिए कि 24 घंटे में यदि लेखपाल ने जांच आख्या नहीं दी तो लेखपाल के निलंबन की पत्रावली उनके समक्ष पेश की जाए।
सहारनपुर रोड निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी संपत्ति पुत्र के नाम गिफ्ट डीड कर दी थी। पुत्र की भी मृत्यु हो चुकी है अब बहू उसकी देखभाल नहीं कर रही है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दर्ज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ओगल भट्टा निवासी मोनिका की दो बेटियों की शिक्षा पुनर्जीवित करने के लिए प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत सहयोग प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए।
झंडा मोहल्ला निवासी विधवा रेणु की पुत्री अनुष्का की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के अंतर्गत और पुत्र अर्णीत की फीस माफी के लिए विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
गांव चमोली नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) निवासी उमा रानी ने बताया कि उनका पीजीआई चंडीगढ़ में विगत पांच वर्ष से उपचार चल रहा है। उनको चिकित्सकों द्वारा कैंसर की पुष्टि की गई है। उन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने राइफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता हेतु प्रभारी अधिकारी शस्त्र को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
गांधीग्राम निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति 10 साल से बीमार हैं। उनकी पुत्री का विवाह मार्च में प्रस्तावित है। डीएम ने योजना के मद्देनजर समाज कल्याण विभाग को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मालदेवता निवासी गौरव पंवार ने 18 माह से लंबित दाखिल-खारिज प्रकरण की शिकायत की। जांच में यह मामला पटवारी स्तर पर लंबित पाया गया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त जाहिर करते हुए अगले दिन तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि इसका अनुपालन नहीं होता तो पटवारी के निलंबन की पत्रावली प्रस्तुत की जाए।
इस अवसर पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी सदर हरिगरि, उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी आदि मौजूद रहे।