{"_id":"67365f6a54b0ab0a2c098476","slug":"the-field-of-girls-education-is-unprecedented-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-547667-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का योगदान अभूतपूर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का योगदान अभूतपूर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियार सिंह, बुद्धूमल जैन बालिका इंटर कॉलेज का 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अपर शिक्षा निदेशक आशा पैन्यूली ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के योगदान को अभूतपूर्व बताया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी दी।
समारोह को संबोधित करते हुए अपर शिक्षा निदेशक आशा पैन्यूली ने कहा विकासनगर क्षेत्र में बालिका शिक्षा के मामले में विद्यालय मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने विद्यालय के ट्रस्टी व शिक्षकों व विशेषकर प्रधानाचार्य के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत ने विद्यालय की उन्नति व विकास के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इसके पहले प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने विद्यालय के 75 साल के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। समारोह में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमांऊनी, हरियाणवी, पंजाबी लोक गीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी संजय जैन, अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जैन, मोहित जैन, शालिनी जैन, सुषमा, ऋचा गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, आरती, किरण, सोनिया आदि मौजूद रहे।