फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The festival of Christmas was celebrated with

Dehradun News: नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाते हैं ग्रेंडपेरेंट्स

Sun, 24 Dec 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The festival of Christmas was celebrated with
बलूनी पब्लिक स्कूल केशोवाला में शनिवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जेपी बलूनी ने कहा दादा-दादी व नाना-नानी का जीवन हमें नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाता है। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की उप प्रधानाचार्या डॉ. प्रांजलि पुरोहित भट्ट ने कहा ग्रेंडपेरेंट्स वास्तव में किसी भी परिवार में सबसे मजबूत बंधन प्रदान करते हैं। संचालन हेड बॉय देवेश गुसाईं व अक्षरा फरस्वाण ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक कविलाश नेगी, नितीश बलूनी, राज मलिक, आवृति पोखरियाल, डीपी जोशी, धनेश द्विवेदी, पिंकी डोबरियाल, मंदीप बडोनी, बीना रावत, प्रियंका रावत, आकांक्षा ध्यानी, विजयंता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iउत्तराखंड के गांधी को समर्पित रहा क्रिसमसI



पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में क्रिसमस का पर्व उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को समर्पित रहा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को इंद्रमणि बडोनी के जीवन के बारे में बताया गया। प्राचार्य मा चंद, उप प्राचार्य रमेश चंद, मुख्य अध्यापक सरोज कुमार वर्मा ने इंद्रमणि बडोनी समेत सिखों के दसवें गुरु ''''गुरु गोविंद सिंह'''' के साहेबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साहेबजादों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में कक्षा आठवीं की छात्राओं पर घटजीत कौर एवं जागृति आहूजा ने सबद गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


Iस्कूली बच्चों ने बनाए आकर्षक मॉडलI

ब्रुकलिन स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने आकर्षक मॉडल बनाए। शनिवार को आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू ग्रोवर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। प्रदर्शनी में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान करन गौतम की ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कनिष्ठनाथ के डीएनए संरचना और आर्यअंश और निपुण के बनाए हृदय मॉडल ने चर्चा में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iबच्चों के लिए आयोजित किया विंटर कार्निवलI



डीपीएसजी में बच्चों के लिए शनिवार को विंटर कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित मार्क ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय में बेबी शो का आयोजन भी किया गया। जिसमे बच्चों के साथ उनकी माताओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के खेल गतिविधियों का आयोजन किया था। जिसमें अलग-लग तरह के ज्ञानवर्धक, मनोरंजक खेल खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed