फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The felicitation ceremony of the winners of the Senior

Dehradun News: जूजित्सु में सातवीं बार चैंपियन बना उत्तराखंड

Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The felicitation ceremony of the winners of the Senior
I- 28 स्वर्ण, 16 रजत और 10 कांस्य मेडल हासिल किए
विज्ञापन

I

I
I

I- परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ
I

जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में रविवार को परेड ग्राउंड बहुउद्देशीय हाल में सीनियर राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ। मालूम हो कि राज्य को जूजित्सु स्पर्द्धा में 28 स्वर्ण, 16 रजत और 10 कांस्य मेडल मिले हैं। जबकि, मध्य प्रदेश द्वितीय और उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि व भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक ने खिलाड़ियों को मेडल जीतकर नंबर एक पर राज्य को लाने पर बधाई दी। कहा, इसी वर्ष राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। उम्मीद जताई कि इस बार जूजित्सु स्पर्द्धा को भी राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया जाएगा जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मान बढ़ेगा। समारोह में एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ध्रुव रौतेला ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर इस खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करवाएंगे। समापन समारोह में खिलाड़ियों ने जूजित्सु के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय निदेशक सतीश जोशी ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र खरसोदीया, महासचिव अमित गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय रेफरी शिखा पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed