फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Excise Department team has arrested two accused

Dehradun News: आर्मी कैंटीन की शराब की तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 02:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
The Excise Department team has arrested two accused
I21 पेटी अंग्रेजी शराब हुई बरामद, ऋषिकेश में बेचने की थी तैयारीI
विज्ञापन




आर्मी कैंटीन की शराब की तस्करी के आरोप में आबकारी विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से शराब की तस्करी कर रहे थे। कार से 21 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि इस शराब को ऋषिकेश और हरिद्वार के ड्राई एरिया में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



जिला आबकारी अधिकारी देहरादून राजीव चौहान ने बताया कि सेक्टर वन की टीम को पता चला था कि बंगाली कोठी के पास कुछ युवक शराब की तस्करी करने वाले हैं। इसी आधार पर बंगाली कोठी के पास चेकिंग शुरू की गई। सामने से एक कार आते देख टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवार ने पीछे मोड़कर कार तेजी से भगाने लगा। आबकारी टीम ने कार को पीछा कर भंडारी चौक पर पकड़ लिया। कार में दो युवक बैठे हुए थे। इन दोनों ने अपने नाम इंद्रजीत सिंह निवासी राजौरी गार्डन सहारनपुर और ध्यान सिंह निवासी चिपलघाट पैठानी पौड़ी गढ़वाल बताया।
विज्ञापन


कार की डिक्की से विभिन्न ब्रांड की 21 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। इन सभी पर डिफेंस में बिक्री संबंधी दिशा निर्देश लिखे थे। पूछताछ में आरोपियों ने इसके संबंध में कोई वाजिब जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां उसे उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed