फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The evening of heritage sparkled with Aamir's sarod playing

आमिर की सरोद वादन प्रस्तुति से संगीत के धुन से सराबोर हुई विरासत की शाम

Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The evening of heritage sparkled with Aamir's sarod playing
रीच संस्था की ओर से आयोजित विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल के छठवें दिन आमिर अली खान ने सरोद वादन की प्रस्तुति से विरासत की शाम को संगीत की धुन से सराबोर कर दिया, जबकि इससे पहले आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा कलाकारों और स्कूली छात्रों ने भी अपनी मनभावन प्रस्तुतियों से सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित विरासत साधना कार्यक्रम के तहत कई स्कूलों के बच्चों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत, गायन और नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अक्षत जोशी रहे। अक्षत ने जाइलोफोन पर अपनी प्रस्तुति देकर मौजूद दर्शकों को आनंदित कर दिया। छात्रों ने भरतनाट्यम और कथक नृत्य पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं, स्वर गायन में राग बागेश्री और राम का गुणगान जैसे गायन से छात्रों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कालूराम बमानिया की ओर से लोक संगीत प्रस्तुत किया गया। कालूराम मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के लोक गायक हैं और वह सूफी, भक्ति और पारंपरिक लोकगीत को गाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

कालूराम अपने अनोखे तरीके से कबीर भजन, मीरा, सूरदास, गोरखनाथ की रचना भी गाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अन्य प्रस्तुतियों में शिंजिनी कुलकर्णी की ओर से कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। शिंजिनी कालका बिंदादीन वंश की नौवीं पीढ़ी में जन्मी हैं। वे प्रसिद्ध कथक नर्तक स्वर्गीय पंडित बिरजू महाराज की पोती हैं। उन्होंने कथक नृत्य का प्रशिक्षण अपने दादा से पांच साल की उम्र में सीखना शुरू किया था। उन्होंने भारत में खजुराहो नृत्य महोत्सव, ताज महोत्सव, कालिदास महोत्सव, कथक महोत्सव आदि जैसे प्रतिष्ठित समारोहों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed