{"_id":"6a5e7f3396f3c5e56e06a25a","slug":"the-entry-of-tourist-vehicles-to-moila-top-will-remain-restricted-until-august-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1023098-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मोइला टॉप पर 15 अगस्त तक पर्यटकों के वाहनों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मोइला टॉप पर 15 अगस्त तक पर्यटकों के वाहनों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित
Tue, 21 Jul 2026 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
मोइला टॉप पर 15 अगस्त तक पर्यटकों के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और रेड अलर्ट के दौरान ट्रेकिंग की अनुमति नहीं होगी। वहीं लोखंडी गेट ग्रामीणों की आवाजाही के लिए 24 घंटे खुला रहेगा, जबकि पर्यटकों के लिए शाम चार बजे के बाद प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रभागीय वन अधिकारी ने मोइला टॉप ट्रेक रूट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारी संघ के साथ हुई बैठक के बाद उक्त जानकारी दी।
वन विभाग ने टिकट काउंटर पर सीसीटीवी लगाने, पार्किंग प्रस्ताव तैयार करने, प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन, साइक्लिंग सुविधा विकसित करने तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील भी की। प्रभागीय वन अधिकारी ने कहा वन विभाग की ओर से स्थापित किए गए शौचालयों के प्रयोग व वाहनों के पार्किंग हेतु कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, यदि किसी व्यक्ति या कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार का शुल्क लिया जाता है तो इसकी सूचना आप वन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1926 पर दे सकते हैं।
लोखंडी-बुधेर मार्ग का गेट खुला
चकराता। 17 जुलाई से बंद लोखंडी-बुधेर-मोईला टॉप मार्ग पर वन विभाग द्वारा लगाया गया गेट अब हमेशा खुला रहेगा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों का आवागमन निर्बाध रहेगा। लोखंडी में पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय बनाने के सुझाव पर प्रभागीय वन अधिकारी ने सहमति दी। बरसात के बाद लोखंडी-बुधेर मार्ग का सुधारीकरण भी किया जाएगा। लोखंडी-बुधेर-उदांवा मोटर मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। इस संबंध में सोमवार को भाजपा नेता प्रताप रावत और उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पवार के नेतृत्व में एक संयुक्त बैठक हुई। इसमें स्थानीय होटल व्यवसायी, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी से मिल वन
भूमि अतिक्रमण की जांच की मांग
कालसी में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने चकराता वन प्रभाग की आरक्षित वन भूमि पर कथित अतिक्रमण, अवैध कब्रिस्तानों और वन क्षेत्र में बिना अनुमति रह रहे लोगों के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। डीएफओ ने मामले में जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल राकेश तोमर उत्तराखंडी ने एकलव्य विद्यालय के पास वन भूमि पर कथित अवैध बसावट, पुरानी कालसी, हनोल और चांदनी रोड (त्यूनी) क्षेत्र में कथित अवैध कब्रिस्तानों तथा बढ़ते अतिक्रमण की जांच कर वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की। साथ ही बिना अनुमति वन क्षेत्र में रह रहे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई और वर्ष 1923-33 के दौरान वन गुर्जरों के आवागमन एवं चराई संबंधी आदेश प्रभावी होने की स्थिति में उनका पालन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार, हक्को समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, श्याम सिंह राणा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --