Dehradun: आसमान पर सब्जियों और फलों के दाम, फुटकर में चार से पांच गुना तक महंगी हो रही बिक्री
Dehradun News: पिछले कुछ दिनों में दून में फल-सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आलू-गोभी से लेकर कई सब्जियों और फलोंं के दाम काफी महंगे हो गए हैं।
विस्तार
मौसमी बदलाव का असर साग-सब्जियों और फलों की कीमतों पर दिखने लगा है। खपत की तुलना में आपूर्ति कम होने से सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गया है। थोक मंडी की तुलना में फुटकर बाजार में सब्जियां चार से पांच गुना महंगी तक बिक रही हैं। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर महंगाई की मार पड़ रही है।
पिछले कुछ दिनों में दून में फल-सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आलू-गोभी से लेकर कई सब्जियों और फलोंं के दाम काफी महंगे हो गए हैं। दून में फिलहाल अधिकतर सब्जियां यूपी, हरियाणा, हिमाचल से पहुंच रही हैं। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि प्रदेश में अप्रैल से जुलाई तक सब्जियों का काफी उत्पादन होता है। लेकिन जनवरी से मार्च तक उत्तराखंड में सब्जियों का उत्पादन काफी कम होता है।
इसके कारण सब्जियां दूसरे प्रदेशों से आती हैं। दूसरे प्रदेशों से सब्जियों की आवक होने के चलते दाम बढ़ रहे है। लहसुन 240 रुपये किलो तो नींबू 200 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। केला 70 रुपये दर्जन तो सेब 140 रुपये किलो तक बिक रहा है। पटेलनगर में सब्जी विक्रेता राहुल ने बताया कि पिछले दस दिनों में सब्जियों के दामों में चालीस प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। मौसम बदलने से भी उत्पादन पर असर पड़ा है।
फल में केला तो सब्जियों में आलू की अधिक खपत
निरंजनपुर मंडी में फलों में केले की सबसे ज्यादा खरीदारी है। इसके साथ ही अंगूर, संतरा और अनार की मांग भी अधिक है। वहीं सब्जियों में आलू, प्याज, टमाटर और मटर सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है। मंडी में सब्जी व्यापारी मांग के अनुसार इसका स्टॉक मंगवा रहे हैं।
SS Sandhu: उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एसएस संधु को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए चुनाव आयुक्त
सब्जियों के दाम(रुपये में)
सब्जी थोक फुटकर
आलू 6.5 20
टमाटर 25 40
प्याज 15.5 30
लहसून 95 240
लोकी 8.5 50
भिंडी 16 100
गोभी 20 60
अदरक 50 160
मटर 25-30 80
नींबू 30 200
खीरें 16 50
गाजर 12-22 35
फलों के दाम
फल थोक फुटकर
केले 30 70 प्रति दर्जन
अंगूर 32 100
संतरा 45 67
सेब 65 140
अनार 60 70
अमरुद 25 60
नोट: फुटकर के दाम लाल पुल मंडी के है।