फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former Chief Secretary SS Sandhu appointed As Election Commissioner in Center

SS Sandhu: पूर्व मुख्य सचिव एसएस संधु बने चुनाव आयुक्त, उत्तराखंड से है खास कनेक्शन, इन कामों से है पहचान

Thu, 14 Mar 2024 06:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Mar 2024 06:50 PM IST
सार

Uttarakhand  News: पूर्व मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी थे। उन्हें 2021 में उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया गया था। वह 31 जनवरी 2024 को रिटायर हुए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Former Chief Secretary SS Sandhu appointed As Election Commissioner in Center
पूर्व मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु को भारत के निर्वाचन आयोग(ईसीआई) का चुनाव आयुक्त बनाया गया है। देश के इस सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक पद पर डॉ. संधु की नियुक्ति उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। बता दें कि वह 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी थे। उन्हें 2021 में उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया गया था। वह 31 जनवरी 2024 को रिटायर हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें लोकपाल कार्यालय में सचिव पद की अहम जिम्मेदारी दी गई थी। अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने जिन दो पूर्व आईएएस अफसरों को चुनाव आयुक्त बनाया है, उनमें एक डॉ. संधु हैं। वह उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

विज्ञापन


Roorkee: जीवनदीप आश्रम के महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी, आहुति डालकर की पूजा

विज्ञापन

प्रशासनिक सुधारों पर दिया जोर

मुख्य सचिव के तौर पर डॉ. संधु का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने शासन की कार्यप्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने पर काम किया। पारंपरिक तौर तरीकों के बजाय हाईटैक साधनों से प्रशासनिक कामकाज का माहौल बनाया। सचिवालय से लेकर विभागों, निदेशालयों और जिलों, तहसीलों में ई-फाइल की व्यवस्था के विजन को लागू कराने पर डॉ. संधु ने विशेष जोर दिया। उन्हीं के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में कैबिनेट और आईएएस अफसरों के चिंतन शिविर में सशक्त उत्तराखंड का एक रोडमैप बना, जिस पर धामी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

केदारनाथ के पुनर्निर्माण के कार्यों की निगरानी

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना के कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी राज्य में डॉ. संधु पर थी। परियोजना की प्रगति की जानकारी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय डॉ. संधु के सीधे संपर्क रहा।

दिल्ली-दून एक्प्रेस हाईवे पर खास फोकस

एनएचएआई के चेयरमैन रहते हुए डॉ. संधु ने दिल्ली से देहरादून तक एक्स्प्रेस हाईवे को न सिर्फ मंजूरी दिलाई, बल्कि मुख्य सचिव बनने के बाद भी अपने प्रयासों से इस पर तेजी से कार्य कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed