{"_id":"658dca312704ee3a3201e9d4","slug":"the-education-department-has-issued-an-order-that-teachers-dehradun-news-c-5-1-drn1032-317250-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अधिक छात्रों के स्कूल में पढ़ाने जाएंगे कम छात्रों वाले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अधिक छात्रों के स्कूल में पढ़ाने जाएंगे कम छात्रों वाले शिक्षक
विज्ञापन
Iशिक्षा विभाग ने आगामी 31 मार्च तक शिक्षकों को कार्ययोजित कर दिया आदेशI
शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि अधिक छात्रों के स्कूलों में कम छात्र वाले शिक्षक पढ़ाने जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों को आगामी 31 मार्च तक कार्ययोजित कर दिया गया है। इसके लिए 100 से अधिक छात्र संख्या वाले ऐसे विद्यालय चिह्नित किए जा रहे हैं जिनमें शिक्षकों की संख्या कम है।
रायपुर उप शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती ने बताया कि जिन स्कूलों में 10 से कम छात्र हैं और शिक्षक दो हैं, उनके शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में पढ़ाने भेजा जाएगे जहां 100 से अधिक छात्र हैं और शिक्षकों की संख्या औसतन कम है। ऐसे शिक्षकों के लिए स्कूल भी निर्धारित कर दिए गए हैं। बताया कि दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों के लिए यह नियम है कि ये शिक्षक महीने के 28 दिन अन्य स्कूल में पढ़ाने जाएंगे। उसके बाद 29 तारीख को अपने मूल स्कूल में उपस्थिति देंगे। इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आने-जाने में होने वाले खर्च का शिक्षकों को कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।